1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. श्राद्ध पर्व
  4. amavasy 2019

amavasya 2019 : 28 सितंबर, शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या, इन 7 उपायों से होगी पितरों की तृप्ति। pitra moksha amavasy 2019

amavasya
28 सितंबर 2019, शनिवार को पितृ मोक्ष अमावस्या है। श्राद्ध पक्ष में यह अमावस्या बहुत ही महत्वपूर्ण होती है।

इस दिन सभी ज्ञात-अज्ञात पितरों के निमित्त श्राद्ध किया जा सकता है, लेकिन कुछ ऐसे सामान्य उपाय भी हैं जिनके करने से आप अपने पितृगणों को संतुष्ट कर सकते हैं।
 
 
आइए जानते हैं कि पितृ मोक्ष अमावस्या वाले दिन पितरों की तृप्ति के लिए कौन से उपाय किए जाने चाहिए :-
 

1. पितृ मोक्ष अमावस्या वाले दिन प्रात:काल पीपल के पेड़ के नीचे अपने पितरों के निमित्त घर का बना मिष्ठान व पीने योग्य शुद्ध जल की मटकी रखकर धूप-दीप जलाएं।
 
2. पितृ मोक्ष अमावस्या वाले दिन 'कुतप-काल' बेला में अपने पितरों के निमित्त गाय को हरी पालक खिलाएं।
 
3. पितृ मोक्ष अमावस्या वाले दिन प्रात:काल तर्पण अवश्य करें।
 
4. पितृ मोक्ष अमावस्या वाले दिन किसी मंदिर में या ब्राह्मण को 'आमान्य दान' अवश्य करें।
 
5. पितृ मोक्ष अमावस्या वाले दिन अपने पितरों के निमित्त चांदी का दान अवश्य करें।
 
6. पितृ मोक्ष अमावस्या को सूर्यास्त के पश्चात घर की छत पर दक्षिणाभिमुख होकर अपने पितरों के निमित्त तेल का चौमुखा दीपक रखें।

 
7. पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर अपने पितरों के निमित्त जरूरतमंदों को यथायोग्य दान अवश्य दें।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: [email protected]
 
 
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें
अगला लेख
21 सितंबर 2019 शनिवार, आज इन 4 राशियों की चमक जाएगी किस्मत