1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. stock market fell for the third consecutive day

प्रमुख शेयरों में नुकसानी से बीएसई में तीसरे दिन भी रही गिरावट, सेंसेक्स 1,020 अंक लुढ़का

Mumbai Stock Market
मुंबई। वैश्विक बाजारों में नरम रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी भारी गिरावट दर्ज की गई और बीएसई सेंसेक्स 1,000 अंक से अधिक लुढ़ककर बंद हुआ। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 1,020.80 अंक यानी 1.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,098.92 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,137.77 अंक तक गिर गया था। निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई।
 
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 302.45 अंक यानी 1.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,327.35 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में पॉवरग्रिड के शेयर में सबसे अधिक 7.93 प्रतिशत की गिरावट हुई। महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, एचडीएफसी और इंडसइंड बैंक के शेयर भी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ केवल सन फार्मा, टाटा स्टील और आईटीसी के शेयर लाभ के साथ बंद हुए।
 
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोपीय शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार में गुरुवार को गिरावट रही। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.87 प्रतिशत गिरकर 88.77 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 2,509.55 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।(भाषा)
अगला लेख
मोदी ने लगाया आरोप, 'शहरी नक्सलियों' ने सरदार सरोवर बांध का काम कई वर्षों तक रोका