सम्बंधित जानकारी
- BSE Sensex: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 120 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 18,300 के करीब
- BSE: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी भी 18,200 से नीचे
- शेयर बाजार में चौथे दिन भी तेजी रही बरकरार, निफ्टी में रही मामूली बढ़त
- बड़े शेयरों में बढ़त से सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 18,200 के पार
- शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, 60,972 के पार
सेंसेक्स 135 अंक से अधिक चढ़ा, इन शेयरों में दिखी तेजी
मुंबई। वैश्विक बाजारों में बड़े पैमाने पर सकारात्मक रुख के बीच आईटीसी, टेक महिंद्रा और बजाज फिनसर्व जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 135 अंक से अधिक चढ़ गया।
इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 138.57 अंक या 0.23 प्रतिशत बढ़कर 61,447.48 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 35.50 अंक या 0.19 फीसदी की तेजी के साथ 18,343.60 पर आ गया।
सेंसेक्स में सबसे अधिक 1.49 प्रतिशत की बढ़त सन फार्मा में हुई। इसके अलावा आईटीसी, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, पावरग्रिड और एक्सिस बैंक भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी लाल निशान में थे।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को सकल आधार पर 855.47 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
