1. समाचार
  2. शेयर बाजार
  3. समाचार
  4. Sensex breaks over 270 points in early trade

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 270 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी भी 16,300 से नीचे

mumbai stock market
मुंबई। वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच एशियन पेंट्स, टीसीएस और एचसीएल टेक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के कारण प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 277 अंक से अधिक गिर गया।
 
इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 277.91 अंक या 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 54,614.58 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 76.40 अंक या 0.47 फीसदी टूटकर 16,279.85 पर आ गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक 1.85 प्रतिशत गिरावट एशियन पेंट्स में हुई। इसके अलावा एचसीएल टेक, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, एचयूएल और टाइटन भी लाल निशान में थे। दूसरी ओर डॉ. रेड्डीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एनटीपीसी लाभ में थे।
 
पिछले सत्र में सेंसेक्स 214.85 अंक या 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 54,892.49 पर बंद हुआ था। निफ्टी 60.10 अंक या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,356.25 पर बंद हुआ। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.26 प्रतिशत बढ़कर 123.90 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,484.25 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
अगला लेख
होमवर्क न करने पर मां ने 5 साल की बच्ची के हाथ पैर बांधे, तपती धूप में छत पर छोड़ा