सम्बंधित जानकारी
- 2 दिन की गिरावट के बाद फिर चढ़ा बाजार, सेंसेक्स 777 अंक उछला
- सेंसेक्स 617 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 17 हजार से नीचे
- LIC IPO का प्राइस बैंड तय, एक लॉट के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए, पॉलिसीहोल्डर्स को मिलेगी छूट
- रिलायंस और UAE की ताजीज में 2 अरब डॉलर का समझौता
- बिकवाली के जोर में सेंसेक्स 714 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 221 अंक फिसला
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 496 अंक टूटा, निफ्टी में 144 अंक की गिरावट
मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांकों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख देखने को मिला। इस दौरान विदेशी कोषों की भारी बिकवाली के चलते इंफोसिस और बजाज फाइनेंस जैसे बड़े शेयरों में गिरावट से बाजार पर अतिरिक्त दबाव बना।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 495.77 अंक गिरकर 56,860.84 पर कारोबार कर रहा था। एनएसई निफ्टी 144.15 अंक टूटकर 17,056.65 पर आ गया। सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, मारुति और टाइटन गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एनटीपीसी, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, पॉवर ग्रिड और एचडीएफसी में तेजी देखने को मिली।
अन्य एशियाई बाजार दोपहर के सौदों में मिलेजुले रुख के साथ काम कर रहे थे। इस दौरान टोकियो और सोल में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई जबकि हांगकांग और शंघाई में मामूली वृद्धि हुई। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.5 प्रतिशत बढ़कर 105.42 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,174.05 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
