• Webdunia Deals
  1. सेक्स एंड रिलेशनशिप
  2. सेक्स लाइफ
  3. यौन समस्याएं और सलाह
  4. अब महिलाओं के लिए भी 'वियाग्रा'
Written By WD

अब महिलाओं के लिए भी 'वियाग्रा'

अब महिलाओं के लिए भी ''वियाग्रा'' - अब महिलाओं के लिए भी 'वियाग्रा'
लंदन। अब महिलाओं के लिए एक पिंक गोली मार्केट में आई है। हर्बल सप्लीमेंट से बनी इस 'फीमेल वियाग्रा' को लेडी प्रीलॉक्स का नाम दिया गया है।

इस संबंध में उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में इसकी काफी बिक्री हो रही है। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह गोली महिलाओं में रक्त प्रवाह को बेहतर बनाने के साथ-साथ मध्यम उम्र की महिलाओं की सेक्स लाइफ में काफी सुधार ला सकती है।

'लेडी प्रीलॉक्स' पुरुषों के लिए आने वाले प्रीलॉक्स पिल्स का फीमेल वर्जन है। प्रीलॉक्स 2010 में लांच हुआ था। प्रीलॉक्स की यूरोप में सालाना बिक्री करीब 100 मिलियन पाउंड यानी 1022 करोड़ रुपए की है।

ब्रिटिश वेबसाइट 'डेलीमेल ऑनलाइन' में छपी खबर के मुताबिक, वैज्ञानिक प्रयोगों में यह निष्कर्ष सामने आया है कि लेडी प्रीलॉक्स से महिलाओं के यौन आनंद में काफी बढ़ोतरी होती है। इससे पहले कंपनी ने पुरुषों के लिए एक 'ब्लू पिल' लांच की थी।

ऐसी 60 गोलियों के पैक की कीमत है 37.95 पाउंड्स। यानी करीब 3900 रुपए और अगर आप इसे भारत मंगवाएंगे तो जाहिर है यह खर्च बढ़ जाएगा। इसे दिन में दो बार लेना होता है, इसलिए एक पैकेट एक महीने से ज्यादा नहीं चल सकता है।

इटली में वैज्ञानिकों ने 40 महिलाओं पर इस गोली का परीक्षण किया। एक ग्रुप की महिलाओं की उम्र 40 के पार थी, दूसरे में 37 से 45 के बीच थी। 8 हफ्तों के बाद दोनों ग्रुप की महिलाओं की सेक्स लाइफ में सुधार पाया गया।

सेक्सुअल एडवाइस एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. ग्राहम जैक्सन के मुताबिक लेडी प्रीलॉक्स के जरिए सर्कुलेशन बेहतर करने की थ्योरी सही हो सकती है। वे कहते हैं हम जानते हैं कि पुरुषों में आमतौर पर यह समस्या वैस्क्युलर (नस संबंधी) दिक्कत से होती है। महिलाओं के संबंध में भी ऐसा ही कुछ होने के कोई ठोस सबूत हमारे पास नहीं है, लेकिन इसका उससे कोई रिश्ता जरूर हो सकता है।