सम्बंधित जानकारी
- Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में बच्चों ने लिया है भाग? ऐसे बढ़ाएं बच्चे का हौसला
- Republic Day Essay: गणतंत्र दिवस पर 200 शब्दों में निबंध
- Essay on Republic Day: 26 जनवरी पर निबंध
- Republic Day Fancy Dress Competition में अपने बच्चे को ऐसे कर सकते हैं तैयार
- Republic Day 2024 पर घर में बनाएं ये खास फूड्स, अभी नोट करें रेसिपी
गणतंत्र दिवस को इन 5 जगहों में से किसी एक पर कर सकते हैं सेलिब्रेट
Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस पर संपूर्ण देश में राष्ट्रभक्ति का माहौल रहता है और साथ ही सेना, पुलिस, राज्य सरकार एवं स्कूल के बच्चों का विशेष कार्यक्रम आयोजित होता है। यदि आप भी गणतंत्र दिवस का संपूर्ण आनंद लेना चाहते हैं तो हमारी बताई 5 में से किसी एक जगह पर पहुंच जाएं।
1. कर्तव्य पथ, नई दिल्ली : यहां पर आप लाल किला, कर्तव्य पथ, प्रगति मैदान या इंडिया गेट पर जाकर आप गणतंत्र दिवस की प्रस्तुति का आनंद ले सकते हैं। गणतंत्र दिवस का विशेष कार्यक्रम या परेड कर्तव्य पथ पर आयोजित होता है। यहां पहले क्रम में बैठने के लिए टिकट लेना होती है।
2. अगस्त क्रांति मैदान, मुंबई : मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में भी स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन होता है।
3. वाघा-अटारी बॉर्डर पंजाब : भारत-पाक सीमा पर स्थित यह स्थान बीटिंग रिट्रीट समारोह के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर इस बार की भव्यता देखने लायक होगी।
4. जैसलमेर की सीमा राजस्थान : यह राजस्थान के रेगिस्तान में भारत-पाक सीमा है। आप देशभक्ति की भावना महसूस करने के लिए इस सीमा पर जा सकते हैं।
5. साबरमती आश्रम, अहमदाबाद गुजरात : साबरमती आश्रम को महात्मा गांधी ने स्थापित किया गया था। यहां पर स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम बहुत ही सादगी और देशक्ति के भाव से संपन्न किया जाता है।
