गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. खाटू श्याम बाबा
  4. khatu-shyam-baba-10-famous-mandir-temples-original-temple-location
Written By WD Feature Desk
Last Updated : शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026 (17:22 IST)

भारत में खाटू श्याम बाबा के 10 बड़े मंदिर, क्या आप जानते हैं 3 मूल मंदिर कहां है?

10 temples of Khatu Shyam Baba, खाटू श्याम बाबा मंदिर और मूर्ति
Hare Ka Sahara Baba Shyam Hamara: हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा। श्रीकृष्‍ण ने बर्बरीक को वरदान दिया था कि कलयुग में तू मेरे नाम से पूजा जाएगा और तेरे भक्तों पर मेरी कृपा बनी  रहेगी। यही कारण है कि वर्तमान में खाटू श्याम बाबा के भक्तों की संख्या दिनोदिन बढ़ती जा रही है। अब तो देशभर में श्याम बाबा के हजारों मंदिर हो चले हैं। चलिए जानते हैं 10 खास प्रमुख मंदिर और असली यानी मूल 3 मंदिर के बारे में संक्षिप्त जानकारी। श्याम बाबा को 'हारे का सहारा' और 'कलियुग का अवतारी' माना जाता है। भक्त श्रद्धा से उन्हें 'शीश का दानी' भी कहते हैं।
 

खाटू श्याम बाबा के मूल 3 मंदिर:

1. मुख्य धाम: खाटू श्याम मंदिर (राजस्थान)

असली मंदिर: यह बाबा श्याम का सबसे प्रमुख और प्राचीन मंदिर है। भारत में खाटू श्याम बाबा के कई महत्वपूर्ण मंदिर हैं, जिनमें से राजस्थान के सीकर जिले का मंदिर सबसे प्रमुख और मूल माना जाता है। 
स्थान: खाटू गांव, जिला सीकर, राजस्थान।
विशेषता: यहां बर्बरीक (श्याम बाबा) का शीश स्थापित है। फाल्गुन मेले के दौरान यहाँ लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं।
 

2. मुख्य मंदिर: खाटू श्याम मंदिर (राजस्थान)

रींगस: यहां पर भी खाटू श्याम मंदिर है जहां पर खाटू श्यामजी की पूजा होती है। खाटू धाम जाने से पहले भक्त रींगस में दर्शन करते हैं। यहां से कई श्रद्धालु 'निशान' (ध्वजा) लेकर पैदल खाटू जाते हैं। यह मंदिर भी उतना ही प्राचीन है जितना की खाटू धाम का मंदिर है। यह निशान ले जाने का स्थान है।
 

3. मुख्य मंदिर: खाटू श्याम मंदिर (हरियाणा)

धड़ मंदिर: खाटू श्यामजी (बर्बरीक) के धड़ स्वरूप की पूजा हरियाणा के हिसार जिले के बीड़ गांव (या कुछ मान्यताओं में पानीपत के चुलकाना धाम) में होती है, जबकि उनका शीश राजस्थान के सीकर जिले के खाटू में स्थापित है। मान्यता के अनुसार, बर्बरीक ने यहीं अपना शीश दान किया था, इसलिए इस स्थान को धड़ स्थल के रूप में जाना जाता है। 
धड़ स्थल: बीड़ गांव, हिसार, हरियाणा (कुछ मान्यताओं में चुलकाना धाम)। यह स्थान महाभारत के मुख्य पात्र बर्बरीक के आत्मबलिदान से जुड़ा है। 
हरियाणा का अन्य मंदिर: सिरसा (घंटाघर चौक), हिसार और भिवानी में बाबा के खास दरबार हैं।

खाटू श्याम बाबा के अन्य मंदिर

4. दिल्ली: खाड़ी बावली (सबसे पुराना), जनकपुरी, अलीपुर और शाहदरा में भव्य मंदिर हैं।
 
5. उत्तर प्रदेश: लखनऊ, वाराणसी और आगरा में विशाल श्याम मंदिर बने हुए हैं।
 
6. बिहार: पटना सिटी (चौक), भागलपुर (कहलगांव) और कटिहार में प्रसिद्ध मंदिर हैं।
 
7. पश्चिम बंगाल: कोलकाता में बड़ा बाज़ार और चित्तरंजन एवेन्यू के पास प्रसिद्ध दरबार हैं।
 
8. महाराष्ट्र: मुंबई (मलाड वेस्ट) में खाटू श्याम जी का सुंदर मंदिर है।
 
9. ओडिशा: बरगढ़ जिले के भटली धाम को 'ओडिशा का खाटू' माना जाता है।
 
10. मध्यप्रदेश: श्री खाटू श्याम सेवाक मंडल (मालवी मंदिर)। ए.बी. रोड (A.B. Road), इंदौर। यह शहर के सबसे पुराने और प्रमुख केंद्रों में से एक है। इसके अलावा खाटू श्याम मंदिर, कबीर खेड़ी, अंबिकापुरी खाटू श्याम धाम, श्री खाटू श्याम मंदिर (बाणगंगा), खाटू श्याम महाराज मंदिर (नंदा नगर), खाटू श्याम मंदिर (सोमानी नगर), खाटू श्याम मंदिर (चंद्र नगर) आदि जगह पर भी मंदिर है।