Hanuman Chalisa
Sat, 15 Aug 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. समाचार
  4. 50th Diksha Divas

डोंगरगढ़ में मनाया जाएगा 'संयम स्वर्ण महोत्सव'

50th Diksha Divas
जैन दिगम्बर संत आचार्य विद्यासागर की दीक्षा के पचास वर्ष पूरे हो रहे हैं। दीक्षा के पचास वर्ष पूर्ण होने के इस मौके को 'संयम स्वर्ण महोत्सव' के रुप में छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में मनाया जा रहा है। यह महोत्सव 28, 29 और 30 जून को मनाया जाएगा। 
 
इस महोत्सव के आयोजन के मौके पर संत विद्यासागर उपस्थित रहेंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस महोत्सव में एक लाख लोगों के आने की संभावना है। इस महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
 
जो श्रध्दालु 28 जून को इस महोत्सव में शामिल नहीं हो रहे है वे अपने शहर रहकर इसे मनाएंगे। इस दिन वृक्षारोपण, जरूरतमंदों को अन्न और कपड़ों का वितरण किया जाएगा। अनाथालयों, वृध्दाश्रम, अस्पतालों में फल आदि का वितरण किया जाएगा।

 
ये भी पढ़ें
घर में सुख-शांति और प्यार बढ़ाएं, यह 8 अच्छी आदतें अपनाएं