Daily Horoscope
Tue, 20 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Yogi Adityanath, Whatsapp

योगी आदित्यनाथ पर व्हाट्‍सएप पर अश्लील टिप्पणी पर मामला दर्ज

Yogi Adityanath
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ की व्हाट्‍सएप पर फोटो पोस्ट कर अश्लील टिप्पणी करने वाले के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है।
  
पुलिस सूत्रों के अनुसार असन्द्रा क्षेत्र के नगर पंचायत सिद्धौर के हटियावार्ड के धर्मेंन्द्र कुमार गुप्ता ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके व्हाट्‍सएप पर किसी सद्दाम रसूल मिर्जा नाम के शख्स ने मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ की फोटो भेजकर बेहद अश्लील टिप्पणी की है, जिससे हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस ने धर्मेन्द्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। (वार्ता)