1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. uttarakhand-cm-dhami-increases-param-vir-chakra-grant-soldiers

सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि बढ़ाकर की 2 करोड़ रुपये

pushkar singh dhami
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिकों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को 1.50 करोड़ से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपए किए जाने की घोषणा की। ALSO READ: रामनगर का अद्भुत हनुमान धाम, यहां होते हैं हनुमान जी के दिव्य स्वरूपों के दर्शन, सीएम धामी ने की अपील
 
सीएम धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिकों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को 1.50 करोड़ से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपए किए जाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि यह निर्णय देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान के प्रति सम्मान का प्रतीक है। ALSO READ: ईवीएम से लेकर संवैधानिक संस्थाओं तक, हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ती है कांग्रेस : धामी
गौरतलब है कि उत्तराखंड सेना में 4 साल सेवाएं देने के बाद घर वापसी करने वाले अग्निवीरों के लिए अलग रोजगार सेल बनाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। उत्तराखंड में सैन्य धाम का निर्माण भी पूरा हो चुका है। 
अगला लेख
'आम परिवार अपनी जरूरतें कैसे पूरी करे?': महंगाई और घटती बचत को लेकर जयराम रमेश ने पीएम मोदी को घेरा