PDA सम्मेलन में माइक बंद होने पर भड़के सपा सांसद, मंच पर फेंका माइक, सामने आया वीडियो
समाजवादी पार्टी के PDA सम्मेलन में उस समय सबके रंग उड़ गये, जब पार्टी के वरिष्ठ सांसद रामजी लाल सुमन के संबोधन के दौरान माइक की आवाज में दिक्कत आ गई। जिसके चलते नाराज सांसद ने माइक मंच पर फेंक दिया और कार्यक्रम से चले गए। माइक फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मुरादाबाद में आयोजित PDA सम्मेलन को संबोधित करते हुए रामजी लाल सुमन देश में किसी अन्य संविधान की आवश्यकता नहीं, होने की बात कहते दिखाई देते हैं। अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए सन् 1949 की एक घटना का जिक्र भी किया। इसी दौरान अचानक से उनके माइक की आवाज में परिवर्तन आया और वहां स्थिति असहज हो गई।
माइक में आई टेक्निकल समस्या पर सांसद रामजी लाल सुमन नाराज हो गए। वायरल वीडियो में वह माइक को मंच पर फेंकते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद उन्होंने अपना संबोधन बीच में ही रोक दिया और कार्यक्रम स्थल से चले गए। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह वापस मंच पर नहीं लौटे।
2027 के चुनाव को लेकर PDA पर जोर
समाजवादी पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के बीच अपनी राजनीतिक पहुंच बढ़ाने पर जोर दे रही है। पार्टी की तरफ से विभिन्न जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में PDA सम्मेलनों के आयोजन किया जा रहा है। पार्टी के सांसद और विधायक इन कार्यक्रमों का हिस्सा बन रहे हैं।
घटना ने खींचा राजनीतिक दलों का ध्यान
मुरादाबाद सम्मेलन में माइक को लेकर हुए घटनाक्रम के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। राजनीतिक विरोधियों की ओर से इसे लेकर समाजवादी पार्टी पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना का मुख्य केंद्र सांसद के संबोधन के दौरान माइक में आया तकनीकी व्यवधान और उसके बाद उनकी नाराजगी है।
PDA सम्मेलन के मंच पर हुई इस घटना ने उस समय राजनीतिक चर्चा को और बढ़ा दिया है, जब समाजवादी पार्टी प्रदेश में अपने PDA अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने की तैयारी कर रही है। सांसद के इस व्यवहार पर राजनीतिक गलियारों में भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है, विपक्षी दल कह रहें है कि जो माइक के खराब होनज पर उसे फेंक दें, वह जनता की नाराजगी कैसे झेलेगा।

