1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Two terrorists killed in Jammu Kashmir

जम्मू कश्मीर में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर

Jammu Kashmir
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं।
 
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने शोपियां के वनीपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
 
उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने कहा कि अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं और अभियान जारी है। (भाषा) 
अगला लेख
ओखी प्रभावित इलाकों में प्रधानमंत्री मोदी...