sundarkand
Wed, 7 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Train cancel in Haryana

हरियाणा में कानून व्यवस्था के मद्देनजर रेल रद्द

Train
जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे ने हरियाणा में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए भटिंडा-सिरसा-हिसार रेलखंड की तीन रेल सेवाओं को गुरुवार को रद्द किया है।
 
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार गाड़ी संख्या 54019 रेवाड़ी-रोहतक रेलसेवा, गाड़ी संख्या 54632 धुरी-सिरसा रेलसेवा तथा गाड़ी संख्या 54633 सिरसा-लुधियाना रेलसेवा को आज 31 अगस्त को निरस्त किया है।
 
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 54044 हिसार-जीन्द रेलसेवा को आज हिसार की बजाया भटिंडा से संचालित की जाएगी अर्थात यह रेलसेवा हिसार-भटिंडा के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
सोना और टूटा, चांदी में भी 100 रुपए की गिरावट