सम्बंधित जानकारी
- आतंकवादी हमले का खतरा, मुंबई में होटल ताज की सुरक्षा बढ़ाई
- 2011 में सचिन तेंदुलकर को आउट करने के बाद मिली थी जान से मारने की धमकी : टिम ब्रेसनेन
- मीरा चोपड़ा ने जूनियर एनटीआर को पहचानने से किया इंकार तो मिली रेप की धमकी, शिकायत दर्ज
- जॉर्ज फ्लॉयड मामला : अमेरिका में हिंसक प्रदर्शन जारी, ट्रंप ने दी सेना तैनात करने की धमकी
- बुरे व्यवहार से नाराज Air India के पायलट, दी उड़ान रोकने की धमकी
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। जयपुर के अशोक नगर थाना क्षेत्र में सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सरकारी आवास को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सहायक पुलिस आयुक्त (अशोक नगर) नेमी चंद खारिया ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह एक व्यक्ति ने फोन कर मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। मोबाइल फोन के लोकेशन के आधार पर आरोपी को जमवारामगढ़ से उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
विधायकपुरी के थाना अधिकारी ओमप्रकाश माठवा ने बताया कि आरोपी लोकेश मीणा (28) ने सुबह 9.30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।
आरोपी को लोकेशन के आधार पर जमवारामगढ़ तहसील के पापड़ गांव में उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि आरोपी लोकेश प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहा है और मंदबुद्धि है।
उन्होंने बताया कि आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। (भाषा)
