Daily Horoscope
Wed, 25 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Theft of old notes, bank theft

बैंक से एक करोड़ रुपए से अधिक के पुराने नोटों की चोरी

Theft of old notes
धेनकनाल (उड़ीसा)। उड़ीसा ग्राम्य बैंक की शाखा से 1.15 करोड़ रुपए मूल्य के अमान्य हो चुके 500 और 1000 रुपए के नोटों की चोरी का मामला सामने आया है। धेनकनाल टाउन थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर अभिनव दलुआ ने बताया कि दो दिन की छुट्टी के बाद जब बैंक खुला तो यह मामला प्रकाश में आया।
 
उन्होंने बताया कि बैंक में आठ करोड़ रुपए मूल्य के पुराने नोट थे, जिसमें से 1.15 करोड़ लापता पाए गए। पुलिस ने इसे अंजाम देने वालों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष दलों का गठन किया है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
'शादी के लिए ढाई लाख' पर नए नियम जारी