1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Tamil Nadu BJP Attack Petrol Bomb

तमिलनाडु में BJP ऑफिस पर हमला, अज्ञात व्यक्ति ने फेंका पेट्रोल बम

Tamil Nadu
तमिलनाडु में भाजपा कार्यालय पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। खबरों के मुताबिक हमला बुधवार रात करीब 1 बजे किया गया। इसमें भाजपा ऑफिस पर कथित रूप से पेट्रोल बम फेंका गया है।

हमले के बाद भाजपा नेता कराटे त्यागराजन ने कहा कि भाजपा ऐसी चीजों ने नहीं डरने वाली है। त्यागराजन ने कहा कि हमारे कार्यालय पर करीब 1.30 बजे एक पेट्रोल बम फेंका गया।

इसी तरह की घटना 15 साल पहले डीएमके की भूमिका से हुई थी। घटना के लिए तमिलनाडु सरकार (भूमिका) की निंदा करते हैं। हमने पुलिस को भी मामले की सूचना दी है। भाजपा कैडर ऐसी चीजों से नहीं डरते हैं।
अगला लेख
स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन ने भारत से टी-क्रॉस का निर्यात किया शुरू