सम्बंधित जानकारी
- महिला ने रेलवे प्लेटफॉर्म पर बच्चे को जन्म दिया
- नौकरी के मामले में 60 प्रतिशत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से नाखुश
- 20 साल बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाड में जीता रजत पदक, फाइनल में जापान ने 2-1 से हराया
- महिला स्क्वैश टीम स्वर्ण से एक कदम दूर, पुरुष टीम को कांसा
- एशियाई खेल : जोशना ने विश्व चैंपियन निकोल को दी मात, भारत पहुंचा फाइनल में
अंधविश्वास के चलते मां ने की दुधमुंही बच्ची की गला दबाकर हत्या
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन में 27 वर्षीय महिला ने अपनी 7 महीने की बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। अंधविश्वास के कारण महिला ने ऐसा कदम उठाया। महिला का कहना है कि बच्ची उसके परिवार की सभी परेशानियों का कारण थी।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि घटना 20 अगस्त की है और आरोपी की पहचान आदिबा खान के तौर पर हुई है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) चिन्मोय बिस्वाल ने बताया कि महिला ने पहले पुलिस को बताया था कि बच्ची बाल्टी में डूब गई।
उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम में बच्ची के गला दबाने की बात सामने आई और बाद में पूछताछ के दौरान महिला ने अपना आरोप स्वीकार कर लिया। महिला ने दुपट्टे से बच्ची का गला दबाया था। (भाषा)
