Thu, 2 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Superstar Rajinikanth's daughter Saundariya

रजनीकांत की बेटी सौंदर्या तलाक लेने पहुंची कोर्ट

Superstar Rajinikanth's daughter Saundariya
चेन्नई। फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या और उसके पति अरविंद रामकुमार तलाक के मामले में शुक्रवार को परिवार अदालत में पेश हुए। विचारों में मतभेद को लेकर दंपति ने पिछले वर्ष 23 दिसम्बर को परिवार अदालत में तलाक के लिए याचिका पेश की थी।
                
सौंदर्या एवं अश्विन का विवाह वर्ष 2010 में हुआ था। उनका एक पुत्र भी है। विचारों में मतभेद को लेकर दंपति ने पिछले वर्ष 23 दिसम्बर को परिवार अदालत में तलाक के लिए याचिका पेश की थी। परस्पर तलाक से पूर्व अलग-अलग रहने की छह माह की अवधि आज पूरी होने के बाद दंपति अदालत पहुंचे।
         
अदालत में अगली सुनवाई के दौरान दंपति अपने निर्वाह एवं बच्चे के पालन-पोषण के अधिकार का उल्लेख करते हुए अलग-अलग विस्तृत विवरण पेश करेंगे, जिससे संतुष्ट होने तथा दोनों पक्षों से विचार-विमर्श के बाद अदालत तलाक के आवेदन को मंजूरी देगी। (वार्ता)