Last Modified: भोपाल ,
Wednesday, 7 June 2017 (09:20 IST)
मृतक किसानों को मिलेगा एक-एक करोड़ का मुआवजा
Publish Date: Wed, 7 Jun 2017 (09:20 IST)Updated Date: Wed, 7 Jun 2017 (15:23 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मंदसौर जिले के पिपल्यामंडी में गोलीचालन पर दु:ख जताते हुए इस घटना में मारे गए किसानों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए की सहायता और एक-एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार चौहान ने कहा कि इसके अलावा राज्य सरकार घायलों का नि:शुल्क इलाज कराएगी और उन्हें सहायता के रूप में 10-10 लाख रुपए देगी।