Sadhvi Prem Baisa Death: इंस्टाग्राम सुसाइड नोट के बाद बढ़ा रहस्य, मेडिकल बोर्ड कर रहा पोस्टमार्टम
Sadhvi Prem Baisa News : राजस्थान की चर्चित साध्वी प्रेम बाईसा की बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत पर बवाल मचा हुआ है। साध्वी प्रेम बाईसा के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक सुसाइड नोट भी पोस्ट किया गया है। मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस रिपोर्ट से उनकी मौत का राज खुलने के आसार है।
गौरतलब है कि मारवाड़ की कथा वाचक और साध्वी प्रेम बाईसा की की बुधवार को जिन परिस्थितियों में मौत हुई, उन्हें सामान्य नहीं कहा जा सकता है। उनकी मौत बुधवार शाम करीब 5:30 बजे हुई थी, जबकि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से रात करीब 9:28 बजे एक लंबी पोस्ट की गई।
प्रेम बाईसा के पिता वीरमनाथ और एक अन्य शख्स उन्हें को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। तब समय लगभग 5 बजकर 30 मिनट हुआ था। डॉक्टर ने साध्वी प्रेम बाईसा की जांच की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।
मामले पर क्या बोलीं
पुलिस जोधपुर की एसीपी छवि शर्मा ने कहा कि साध्वी के पिता के अनुसार, रात के समय उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। परिजनों ने एक कंपाउंडर को बुलाया था। कंपाउंडर के इंजेक्शन लगाते ही उनकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद साध्वी को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इंजेक्शन किस दवा का था और क्या इसमें किसी तरह की लापरवाही हुई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि साध्वी के सोशल मीडिया अकाउंट्स को कौन चला रहा था। किन-किन लोगों के पास उसका एक्सेस था।
वायरल हुआ था वीडियो
गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में साध्वी प्रेम बाईसा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद वह काफी तनाव में थी। इसको लेकर पुलिस में रिर्पोट दर्ज हुई थी। साध्वी ने तब कहा था कि ये पिता-पुत्री के रिश्ते को बदनाम किया जा रहा है। वह किसी भी तरह की अग्नि परीक्षा से गुजरने को तैयार हैं।
बहरहाल साध्वी की मौत को लेकर उनके भक्तों में आक्रोश है। बड़ी संख्या में उनके अनुयायी आश्रम पहुंच रहे हैं। वे हर हाल में दोषियों को सजा दिलवाना चाहते हैं।
edited by : Nrapendra Gupta

