sawan somwar
Sat, 8 Aug 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Sadhvi Pragya Singh Thakur, Congress

साध्वी प्रज्ञा के आरोप पर कांग्रेस ने दी यह चुनौती...

Sadhvi Pragya Singh Thakur
भोपाल। कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा लगाए गए आरोपों को कुंठा और हताशा का प्रतीक बताते हुए उन्हें राष्ट्रवाद, देशभक्ति पर खुली बहस की चुनौती दी है।
       
प्रदेश कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को मिश्रा ने कहा कि अभी साध्वी की जमानत ही हुई है, वे आरोपों से बरी नहीं हुई हैं। मालेगांव बम विस्फोट मामले में मुंबई उच्च न्यायालय से जमानत होने के बाद साध्वी प्रज्ञा ने गुरुवार को भगवा आतंकवाद को कांग्रेस की देन बताते हुए उन्हें साजिश करके फंसाने का आरोप लगाया था।
        
साध्वी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मिश्रा ने कहा कि वे जब चाहें कांग्रेस, किसी भी फोरम पर राष्ट्रवाद, देशभक्ति, हिंदुत्व और भगवा आतंकवाद पर खुली बहस के लिए तैयार हैं। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस किसी भी धर्म, समाज और वर्ग विशेष के कट्टरवाद की पूर्ण विरोधी है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
उद्दंड हवाई यात्रियों पर लग सकता है आजीवन प्रतिबंध