• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Priyanka Gandhi's statement on Manipur Chief Minister
Last Updated :मलप्पुरम (केरल) , सोमवार, 10 फ़रवरी 2025 (14:40 IST)

प्रियंका गांधी ने कहा, मणिपुर सीएम को बहुत पहले ही दे देना चाहिए था इस्तीफा

उन्होंने कहा कि यह काफी वक्त से 2 वर्ष से लंबित था। कांग्रेस नेता ने बीरेन सिंह के इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से यह बात कही।

प्रियंका गांधी ने कहा, मणिपुर सीएम को बहुत पहले ही दे देना चाहिए था इस्तीफा - Priyanka Gandhi's statement on Manipur Chief Minister
Priyanka Gandhi News: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा (Priyanka Gandhi) ने सोमवार को कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) को बहुत पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था। कांग्रेस नेता ने यहां कहा कि उस पूर्वोत्तर राज्य में 2 साल से हिंसा जारी है। उन्होंने कहा कि यह काफी वक्त से 2 वर्ष से लंबित था। कांग्रेस नेता ने बीरेन सिंह के इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से यह बात कही।ALSO READ: मणिपुर के CM एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दिया, गृह मंत्री शाह से मुलाकात के बाद फैसला
 
बीरेन सिंह ने रविवार को इंफाल के राजभवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। मणिपुर में मई 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।ALSO READ: कांग्रेस का दावा, पीएम मोदी ने मणिपुर को अमित शाह को आउटसोर्स किया
 
संसदीय क्षेत्र के दौरे पर प्रियंका गांधी : वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी ने पिछले 2 दिनों में अपने संसदीय क्षेत्र में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। वे सोमवार को नई दिल्ली रवाना होने से पहले अपने संसदीय क्षेत्र में जंगली जानवरों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के घर जाएंगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta