सम्बंधित जानकारी
- मौसम अपडेट : कई राज्यों में बाढ़ से लोगों की दुर्दशा, केरल, महाराष्ट्र, मप्र व राजस्थान बुरी तरह प्रभावित
- मध्य प्रदेश में आफत की बारिश, भोपाल में लबालब भरा बड़ा तालाब, खुलेंगे भदभदा डेम के गेट
- महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश से हाहाकार, 80 लोगों की मौत
- भारी बारिश से हाहाकार, देश के कई हिस्सों में बाढ़ से बिगड़े हालात
- मप्र के 29 जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिए विशेष निर्देश
उफनते नाले में कूदा पुलिसकर्मी, बचाई 75 साल के बुजुर्ग की जान
मुंबई। उपनगरीय गोरेगांव में पुलिस के एक कांस्टेबल ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए उफनते नाले में गिरे एक वरिष्ठ नागरिक की जान बचाने के लिए उसमें छलांग लगा दी। उन्होंने टूटे पेड़ के सहारे लटके बुजुर्ग को कंधे पर उठाकर बाहर निकाला।
गोरेगांव के ऐरे कॉलोनी पुलिस थाने को नाले में एक शख्स के गुरुवार शाम गिरने की सूचना मिली थी। पुलिस कांस्टेबल विशाल पाटिल और उनके साथी मौके पर पहुंचे और 75 वर्षीय हंसराज को एक टूटे पेड़ के सहारे नाले में लटका हुआ पाया। पाटिल ने नाले में कूद कर हंसराज को अपने कंधों पर उठा कर बाहर निकाला।
मुंबई पुलिस ने हैशटैग मुंबई फर्स्ट के साथ इस घटना के बारे में ट्वीट किया। सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हो गई और लोगों ने विशाल पाटिल के इस काम की जमकर सराहना की।
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी विशाल की बहादुरी की तारीफ की। अभिनेता ने ट्वीट किया, 'ब्रावो पाटिल साब।'
