• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Police encounter with Bhau-Bawana gang in Rohini
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 22 फ़रवरी 2025 (18:13 IST)

Delhi : रोहिणी में पुलिस से मुठभेड़, एक हमलावर हुआ घायल, भाऊ गैंग के 3 बदमाश गिरफ्तार

Delhi : रोहिणी में पुलिस से मुठभेड़, एक हमलावर हुआ घायल, भाऊ गैंग के 3 बदमाश गिरफ्तार - Police encounter with Bhau-Bawana gang in Rohini
Rohini Delhi Crimer News : दिल्ली पुलिस ने रोहिणी इलाके में गोलीबारी के बाद हिमांशु भाऊ-नीरज बवाना गिरोह से जुड़े 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों और आरोपियों से अवैध हथियारों की जब्ती के साथ, दिल्ली और हरियाणा में संभावित लक्षित हत्याओं को टाला गया। गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों की पहचान अतुल, रोहित और प्रिंस के रूप में हुई है। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोली चलाई, जिससे हमलावर के पैर में चोट लग गई, जबकि अन्य दो संदिग्धों को काबू कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों का इतिहास हिंसक अपराधों का है, जिसमें हत्या, जबरन वसूली और सशस्त्र डकैती शामिल है।
 
एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इन गिरफ्तारियों और आरोपियों से अवैध हथियारों की जब्ती के साथ, दिल्ली और हरियाणा में संभावित लक्षित हत्याओं को टाला गया। गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों की पहचान अतुल, रोहित और प्रिंस के रूप में हुई है। सूचना मिली थी कि तीनों बदमाश किसी को गोली मारने के इरादे से मोटरसाइकल पर सवार होकर बवाना की तरफ जा रहे हैं।
अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को सूचना मिली थी कि तीनों बदमाश किसी को गोली मारने के इरादे से मोटरसाइकल पर सवार होकर बवाना की तरफ जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तुरंत पुलिस की एक टीम गठित की गई और रोहिणी के दीप विहार स्थित प्रेम आधार अस्पताल के पास जाल बिछाया गया।
 
उन्होंने बताया कि रात करीब 10:30 बजे पुलिस ने एक मोटरसाइकल को रोका, जिस पर तीन आरोपी सवार थे। जब उन्हें रुकने के लिए कहा गया, तो अपराधियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन वे बाइक पर से नियंत्रण खो बैठे। उनमें से एक ने पुलिस टीम पर गोली चला दी, जो एक हेड कांस्टेबल के बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोली चलाई, जिससे हमलावर के पैर में चोट लग गई, जबकि अन्य दो संदिग्धों को काबू कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से एक अर्ध-स्वचालित पिस्तौल, दो देशी पिस्तौल, पांच कारतूस और मोटरसाइकल जब्त की गई।
 
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों का इतिहास हिंसक अपराधों का है, जिसमें हत्या, जबरन वसूली और सशस्त्र डकैती शामिल है। अतुल पहले भी हत्या, जबरन वसूली और शस्त्र अधिनियम उल्लंघन सहित सात आपराधिक मामलों में शामिल था। जेल में रहते हुए उसने बवाना के एक राजनेता को जबरन वसूली के लिए फोन भी किए थे।
पुलिस के मुताबिक, रोहित, भारतीय सेना का एक पूर्व सैनिक है, जो बाद में अपराध की दुनिया में उतर गया। वह हत्या, डकैती और चोरी के छह मामलों में शामिल था। पुलिस ने बताया कि तीनों में सबसे छोटा प्रिंस अतुल के बहकावे में आकर गिरोह में शामिल हो गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय भाटिया ने कहा, प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
सरकार से कुछ मुद्दों पर पटरी नहीं बैठी थी, RBI के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास अब होंगे मोदी के PS 2