सम्बंधित जानकारी
- छत्तीसगढ़ में मिला 3 वर्षीय बच्चे में HMPV वायरस संक्रमण का पहला मामला
- Chhattisgarh : 36 लाख रुपए के इनामी 8 नक्सली समेत 14 माओवादी गिरफ्तार
- Chhattisgarh : बीजापुर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने बरामद किया 50 Kg आईईडी
- Chhattisgarh : 36 घंटे में 24 नक्सलियों का सफाया, 1 करोड़ का इनामी जयराम भी ढेर, गोला-बारूद, हथियार बरामद
- Chhattisgarh: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में मार गिराए 12 नक्सली
Chhattisgarh : बीजापुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 8 नक्सली ढेर, तलाश अभियान जारी
Bijapur Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार को मुठभेड़ में 8 माओवादियों को मार गिराया। माओवादियों ने शनिवार सुबह 8.30 बजे सुरक्षाबलों के संयुक्त दल पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है। क्षेत्र में तलाश अभियान जारी है।
अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को गंगालूर में माओवादियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन के सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा बटालियन के दल को माओवादी विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया।
अधिकारियों के अनुसार, माओवादियों ने शनिवार सुबह 8.30 बजे सुरक्षाबलों के संयुक्त दल पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में आठ माओवादी मारे गए। अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ के संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में तलाश अभियान जारी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
