सम्बंधित जानकारी
- गेट आउट! सपा सांसद इकरा हसन ने कहा- सहारनपुर ADM ने की बदसलूकी, जांच के आदेश
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने CRPF जवान की मौत पर दुख जताया
- उत्तराखंड में 'हरेला' पर रोपे गए रिकॉर्ड 8 लाख से अधिक पौधे, धामी ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा
- पटना के पारस अस्पताल में फायरिंग, अस्पताल में घुसकर मरीज को गोली मारी
- नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में 125 यूनिट बिजली मुफ्त
केरल के एक स्कूल में छात्र की करंट लगने से मौत, मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Student dies due to electric shock: कोल्लम जिले में गुरुवार को एक स्कूल परिसर में करंट लगने से 13 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई जिसके बाद शिक्षा मंत्री ने घटना की जांच के आदेश दिए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान तेवलाक्करा स्थित उच्च माध्यमिक बाल विद्यालय के कक्षा 8वीं के छात्र मिथुन के रूप में हुई है। उसने बताया कि घटना सुबह करीब 9.15 बजे उस समय हुई, जब छात्र साइकल शेड पर गिरी चप्पल उठाने की कोशिश कर रहा था।ALSO READ: ट्रेन के ऊपर चढ़कर रील बनाना पड़ा महंगा, करंट से किशोर की मौत
पुलिस ने बताया कि अपनी चप्पल उठाने की कोशिश में छात्र पास में नीचे लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने इस घटना को बेहद दुखद बताया तथा एक उच्च अधिकारी को घटना की जांच कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
