गुरुवार, 17 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Chief Minister Hemant Soren expressed grief over death of CRPF jawan
Last Modified: रांची , गुरुवार, 17 जुलाई 2025 (12:01 IST)

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने CRPF जवान की मौत पर दुख जताया

hemant soren
Chief Minister Hemant Soren News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने CRPF जवान की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि आज गोमिया के ललपनिया क्षेत्र में तलाश अभियान के दौरान सीआरपीएफ 209 कोबरा बटालियन के कांस्टेबल प्रानेश्वर कोच जी के शहीद होने की दुखद खबर से मन आहत है। मरांग बुरु दिवगंत शहीद की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
 
उल्लेखनीय है कि झारखंड के बोकारो जिले में बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ में 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली कुंवर मांझी मारा गया और इस दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान की भी जान चली गई। सीआरपीएफ जवान का पार्थिव शरीर रांची लाया गया और जवान को पुष्पांजलि अर्पित की गई।
 
राज्यपाल गंगवार ने श्रद्‍धांजलि अर्पित की : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्य सचिव अलका तिवारी समेत राज्य के शीर्ष अधिकारियों ने रांची में स्थित सीआरपीएफ की 133 बटालियन के मुख्यालय में जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने कहा कि एक बहादुर जवान ने अपने प्राणों की आहुति दी है। हम जवान के परिवार के साथ हैं। गंगवार ने कहा कि झारखंड में इस तरह की घटनाओं में कमी आई है और हमने इस साल तक इसे पूरी तरह से खत्म करने का फैसला किया है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 
ये भी पढ़ें
शाहजहांपुर जेल में गंगाजल से शिव का अभिषेक कर रहे हैं कैदी, भगवान से क्या मांग रहे हैं मन्नत?