सम्बंधित जानकारी
- अयोध्या राम मंदिर दान चोरी पर बागेश्वर बाबा का विस्फोटक दावा, कहा- अगर उनकी पर्ची खोल दी तो....
- अयोध्या राम मंदिर दान घोटाला, आस्था के केंद्र पर 'चंदा चोरी' का साया, SIT जांच से मचा हड़कंप
- छत्रपति शिवाजी महाराज पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने की टिप्पणी, भड़के रितेश देशमुख, विवाद बढ़ने पर बाबा ने मांगी माफी
- विरोध के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, विवाद पर दी यह सफाई,जानिए क्या है मामला?
- नागपुर में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान,बोले- 4 बच्चे पैदा करो, एक RSS को दो
धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?
Vinay Katiyar on Dhirendra Shastri: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में बजरंग दल के संस्थापक और भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। अयोध्या कांड को लेकर वे काफी मुखर हैं। इस बीच, उन्होंने बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को लेकर बेहद तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि धीरेन्द्र शास्त्री चोर है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर आईएएनएस का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धीरेन्द्र शास्त्री के उस बयान का हवाला दिया कि उन्होंने अयोध्या चढ़ावे कांड कहा है कि अगर हम पर्ची खोलेंगे तो कई नाम बेनकाब हो जाएंगे। इतना सुनते ही कटियार बुरी तरह भड़क गए। उन्होंने धीरेन्द्र शास्त्री... हमारी बात कराओ, फिर हम बताएं। काहे धीरेन्द्र शास्त्री को लाए बीच में चोर को... हमारे साथ चलो दिल्ली तक हम बताएंगे धीरेन्द्र शास्त्री कौन है?
...और क्या कहा विनय कटियार
दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कटियार ने कहा कि मंदिर में भारी गबन हुआ है, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। उन्होंने दावा किया कि इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बेहद गंभीर हैं और उन्होंने आधी रात को फोन कर उनसे स्थिति की जानकारी ली।
कटियार ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, अनिल मिश्रा और विनोद राव को इस गबन के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने चेतावनी दी कि एसआईटी (SIT) जांच के बाद चंपत राय समेत इन तीनों को जेल जाना पड़ सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने भी इस घटना को 'चोरी नहीं बल्कि डाका' करार दिया था। फिलहाल पूरे मामले की एसआईटी जांच जारी है और जल्द ही किसी बड़े एक्शन की संभावना जताई जा रही है।
क्या कहा था धीरेन्द्र शास्त्री ने?
इंडोनेशिया के जकार्ता में धीरेंद्र शास्त्री ने साफ तौर पर कहा कि अयोध्या के इस महाघोटाले के पीछे बेहद रसूखदार और बड़े 'मगरमच्छों' का हाथ है। बाबा ने यहां तक कह दिया कि अगर उन्होंने अपने दरबार में इस चोरी को लेकर पर्ची खोल दी और चोरों के नाम उजागर कर दिए, तो वे ताकतवर लोग उन्हें (धीरेंद्र शास्त्री को) निपटा देंगे। उन्होंने कहा- अभी तो छोटी मछलियां ही पकड़ी गई हैं, मगरमच्छ भी पकड़े जाएंगे। भगवान राम के चरणों में आया दान सीधे सनातनियों की भावना से जुड़ा है और इसमें एक रुपए की भी हेराफेरी महापाप है।
