1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. riteish deshmukh reacts baba dhirendra krishna shastri remarks on chhatrapati shivaji maharaj
Last Modified: सोमवार, 27 अप्रैल 2026 (12:22 IST)

छत्रपति शिवाजी महाराज पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने की टिप्पणी, भड़के रितेश देशमुख, विवाद बढ़ने पर बाबा ने मांगी माफी

Raja Shivaji film controversy
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख इन दिनों अपनी ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। लेकिन फिल्म की रिलीज से ठीक पहले एक बड़े विवाद ने जन्म ले लिया है। यह विवाद बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के एक बयान के बाद शुरू हुआ। 
 
नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके गुरु समर्थ रामदास स्वामी के संबंधों पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि शिवाजी महाराज युद्ध लड़ते-लड़ते थक गए थे और एक दिन उन्होंने अपना मुकुट उतारकर रामदास स्वामी के चरणों में रख दिया था। उन्होंने कहा था कि अब मैं युद्ध नहीं करना चाहता और कुछ दिन आराम करना चाहता हूं।
 
इस बयान के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही महाराष्ट्र में भारी विरोध शुरू हो गया। इतिहासकार और शिवभक्तों का मानना है कि यह इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने की कोशिश है, क्योंकि शिवाजी महाराज के चरित्र में 'थकान' या 'हार' जैसे शब्दों का कोई स्थान नहीं था।
 
रितेश देशमुख ने भी बागेश्वर बाबा के इस बयान पर कड़ी नाराजगी जताई है। फिल्म 'राजा शिवाजी' में मुख्य भूमिका निभा रहे रितेश देशमुख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मराठी में एक लंबा पोस्ट लिखकर नाराजगी जाहिर की है। 
 
रितेश देशमुख ने लिखा, जब कोई हमारे आराध्य देव के बारे में ऐसी भ्रामक और गलत बातें फैलाता है, तो एक शिव-प्रेमी और शिव-भक्त के रूप में यह मेरे लिए पूरी तरह असहनीय और क्रोध दिलाने वाला है। विरासत को कम आंकने की ऐसी कोशिशें कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। सह्याद्रि की पर्वतमालाएं करोड़ों वर्षों से अडिग हैं और आने वाले करोड़ों वर्षों तक एक ही नाम गूंजेगा— क्षत्रिय कुलवंत, सिंहासनाधीश्वर, महाराजाधिराज छत्रपति शिवाजी महाराज।
 
बागेश्वर बाबा ने मांगी माफी 
विवाद बढ़ने के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नागपुर में मीडिया से बात करते हुए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है। वो किसी भी तरह से छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान नहीं करना चाहते थे। हमने कुछ अनुचित नहीं कहा। 
 
उन्होंने कहा, हमने संतों के प्रति सम्मान व्यकत करने के उद्देश्य से ये बात कही। इसके बावजूद हमने खेद व्यक्त किया और माफी मांगी है। कुछ लोगों ने मेरी बात गलत तरह पेश की। मेरी बातों से किसी की भावनाएं आहत हुई तो मैं क्षमाप्रार्थी हूं। मैं शिवाजी महाराज के लिए जीता और मरता हूं। 
 
तमाम विवादों के बावजूद 'राजा शिवाजी' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। यह फिल्म 1 मई को 'महाराष्ट्र दिवस' के अवसर पर रिलीज होने जा रही है। रितेश देशमुख की इस फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि यह न केवल मराठी सिनेमा के रिकॉर्ड तोड़ेगी, बल्कि नई पीढ़ी को छत्रपति शिवाजी महाराज के वास्तविक और पराक्रमी इतिहास से रूबरू कराएगी।
 
'राजा शिवाजी': रितेश देशमुख का ड्रीम प्रोजेक्ट
रितेश देशमुख के लिए 'राजा शिवाजी' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक इमोशन है। हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रितेश और उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख मंच पर ही भावुक हो गए थे। रितेश ने बताया कि इस फिल्म को बनाने में सालों की मेहनत और रिसर्च लगी है। उन्होंने अपनी पत्नी जेनेलिया का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने फिल्म की निर्माता के रूप में उनका हर कदम पर साथ दिया।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
अमीषा पटेल की फैमिली का था गांधी परिवार से खास रिश्ता, इंदिरा गांधी ने तय की थी एक्ट्रेस के पेरेंट्स की वेडिंग डेट