1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. aamir khan cries at ek din event praises sai pallavi junaid khan
Last Modified: सोमवार, 27 अप्रैल 2026 (11:35 IST)

'एक दिन' के इवेंट में भावुक हुए आमिर खान, आंखों से छलके आंसू, साई पल्लवी को बताया देश की बेस्ट एक्ट्रेस

Aamir Khan emotional video
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपने प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'एक दिन' के प्रमोशन में बिजी है। इस फिल्म में आमिर के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी नजर आने वाली है। 'एक दिन' साई पल्लवी की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म भी है। हाल ही में मुंबई में फिल्म का खास म्यूजिक इवेंट 'एक दिन की महफिल' रखा गया। 
 
इस इवेंट में आमिर भी अपने बेटे जुनैद संग मौजूद रहें। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि आमिर अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और सभी के सामने उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर खान अपनी टी-शर्ट से आंसू पोंछ रहे हैं। 
 
वीडियो में आमिर के साथ जुनैद खान और साउथ सेंसेशन साई पल्लवी बैठी नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के कुछ दृश्य या संगीत सुनकर आमिर इतने प्रभावित हुए कि वह रो पड़े। साई और जुनैद इस दौरान उन्हें संभालते और सांत्वना देते दिखे। आमिर का यह इमोशनल अवतार उनके फैंस के बीच काफी चर्चा बटोर रहा है।
 
साई पल्लवी की तारीफ में पढ़े कसीदे
साई पल्लवी इस फिल्म के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। आमिर खान ने उनकी परफॉर्मेंस की दिल खोलकर तारीफ की। आमिर ने कहा, साई ने फिल्म में इतना अद्भुत काम किया है कि आप दंग रह जाएंगे। मेरे लिए, साई पल्लवी आज हमारे देश की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री हैं।
 
आमिर की इन बातों को सुनकर साई पल्लवी मुस्कुराती नजर आईं और उन्होंने हाथ जोड़कर आमिर का शुक्रिया अदा किया। साई को देश की बेस्ट एक्ट्रेस बताना इस फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा देता है।
 
जहां एक तरफ आमिर ने साई पल्लवी की जमकर तारीफ की, वहीं बेटे जुनैद की परफॉर्मेंस पर उन्होंने मज़ाकिया रुख अपनाया। आमिर ने हंसते हुए कहा, जुनैद ने भी ठीक-ठाक ही काम किया है। अब वो मेरा बेटा है तो मैं ज्यादा कुछ बोल नहीं सकता। 
 
'एक दिन' साल 2016 की मशहूर थाई फिल्म 'वन डे' की आधिकारिक रीमेक है। फिल्म की कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी सहकर्मी से प्यार करता है, लेकिन कभी इज़हार नहीं कर पाता। वह चाहता है कि काश उसे उसके साथ सिर्फ एक दिन बिताने का मौका मिले, और चमत्कारिक रूप से उसकी यह इच्छा पूरी हो जाती है। यह फिल्म 1 मई को रिलीज हो रही है। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
छत्रपति शिवाजी महाराज पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने की टिप्पणी, भड़के रितेश देशमुख, विवाद बढ़ने पर बाबा ने मांगी माफी