पति पत्नी और वो दो का दूसरा गाना ‘दिल वाले चोर’ रिलीज़
वाइब्रेंट रूप दी रानी के बाद, पति पत्नी और वो दो के मेकर्स, टी-सीरीज़ और बी आर स्टूडियोज़ ने अपना दूसरा गाना दिल वाले चोर रिलीज़ कर दिया है। यह एक ऐसा गाना है जो पहली ही बार में दिल को छू लेता है और धीरे-धीरे और भी पसंद आने लगता है। गाने की धुन सुकून भरी होने के साथ-साथ बेहद कैची है, जो सुनने के बाद लंबे समय तक ज़हन में बनी रहती है।
रोचक कोहली द्वारा कंपोज़ किया गया यह गाना आदित्य रिखारी और श्रेया घोषाल की आवाज़ में है, जिसके बोल कुमार ने लिखे हैं। यह ट्रैक मॉडर्न रोमांस की बारीकियों को खूबसूरती से दर्शाता है, जिसमें शरारत और भावनाओं का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है।
पियूष-शाज़िया द्वारा कोरियोग्राफ किया गया यह गाना एक फ्रेश लेकिन जाना-पहचाना म्यूज़िकल अनुभव देता है, जो इसे एक साथ निजी और भव्य बनाता है, और प्यार, तड़प व चुलबुलेपन की कहानी बुनता है।
गाने के विज़ुअल्स भी इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं, जिसमें केमिस्ट्री, हंगामा और नज़ाकत का शानदार मेल देखने को मिलेगा। यह गाना दर्शकों को पति पत्नी और वो दो की ट्विस्टेड और एंटरटेनिंग दुनिया की एक और झलक देता है।
दिल वाले चोर के साथ, मेकर्स फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ा रहे हैं, एक ऐसा ट्रैक पेश करते हुए जो तुरंत असर करता है और हर बार सुनने के साथ और भी गहरा होता जाता है।
गुलशन कुमार, बी आर चोपड़ा और टी-सीरीज़ प्रस्तुत करते हैं, एक टी-सीरीज़ फिल्म्स और बी आर स्टूडियोज़ प्रोडक्शन पति पत्नी और वो दो, जिसका निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ ने किया है।
फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और किशन कुमार ने किया है, जबकि जूनो चोपड़ा इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है । एक इमोशन्स से भरी एंटरटेनिंग जर्नी के लिए तैयार हो जाइए।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें