1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. bageshwar-dham-ayodhya-ram-mandir-chori-daava
Last Modified: बुधवार, 1 जुलाई 2026 (13:45 IST)

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी पर बागेश्वर बाबा का विस्फोटक दावा, कहा- अगर उनकी पर्ची खोल दी तो....

Dhirendra Krishna Shastri on Ram Mandir donations theft
Dhirendra Krishna Shastri on Ram Mandir donations theft: अपने बयानों और दिव्य दरबार को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे और दान में हुई कथित चोरी को लेकर एक बेहद सनसनीखेज दावा किया है। इंडोनेशिया के जकार्ता में धीरेंद्र शास्त्री ने साफ तौर पर कहा है कि इस महाघोटाले के पीछे बेहद रसूखदार और बड़े 'मगरमच्छों' का हाथ है। बाबा ने यहां तक कह दिया कि अगर उन्होंने अपने दरबार में इस चोरी को लेकर पर्ची खोल दी और चोरों के नाम उजागर कर दिए, तो वे ताकतवर लोग उन्हें (धीरेंद्र शास्त्री को) निपटा देंगे।
 
करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी के मामले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से सवाल किया गया, तो उन्होंने कोई गोलमोल जवाब देने के बजाय सीधे व्यवस्था और इसमें शामिल सफेदपोशों पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अभी तो छोटी मछलियां ही पकड़ी गई हैं, मगरमच्छ भी पकड़े जाएंगे। शास्त्री ने कहा कि भगवान राम के चरणों में आया दान सीधे सनातनियों की भावना से जुड़ा है और इसमें एक रुपए की भी हेराफेरी महापाप है। ALSO READ: चढ़ावा चोरी के आरोपियों को झटका, अयोध्या का कोई वकील नहीं करेगा पैरवी

बहुत ताकतवर हैं, मुझे ही निपटा देंगे

अपने तीखे अंदाज के लिए जाने जाने वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस मामले में अपनी जान का खतरा बताते हुए कहा कि अगर मैंने इस गर्भगृह और राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी को लेकर पर्ची निकाल दी, तो उसमें ऐसे-ऐसे नाम सामने आएंगे जो बेहद रसूखदार हैं। वो इतने बड़े मगरमच्छ हैं कि सच सामने आते ही वो मुझे निपटा देंगे। इसलिए कुछ मामलों में मौन रहना ही ठीक है, क्योंकि वो लोग बहुत शक्तिशाली हैं और किसी भी हद तक जा सकते हैं। ALSO READ: अयोध्या राम मंदिर घोटाला, करोड़ों की चोरी से लेकर इस्तीफों और गिरफ्तारियों तक की पूरी टाइमलाइन

क्या वाकई बाबा को है जान का खतरा है?

धीरेंद्र शास्त्री का यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया से लेकर टीवी चैनलों तक पर बहस छिड़ गई है। भक्त और आम जनता इस बात से हैरान हैं कि देश के सबसे लोकप्रिय संतों में से एक को आखिर किन 'मगरमच्छों' से अपनी जान का डर सता रहा है। जानकारों का मानना है कि बाबा बागेश्वर ने इशारों-इशारों में उन भ्रष्ट अधिकारियों या रसूखदारों को कड़ी चेतावनी दी है जो धर्म के नाम पर अपनी जेबें भर रहे हैं। फिलहाल, इस सनसनीखेज बयान के बाद राम मंदिर ट्रस्ट और स्थानीय प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे हैं कि आखिर दान की सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर क्या कदम उठाए जा रहे हैं। ALSO READ: अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की खुलती जा रहीं परतें, SIT ने सौंपी रिपोर्ट, चंपत की भूमिका संदिग्ध

चोरों को भगवान देंगे महादंड 

इससे पहले भी धीरेन्द्र शास्त्री इस मुद्दे पर बोल चुके हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि चढ़ावा चोरों भक्तों का भरोसा चुरा लिया। धीरेंद्र शास्त्री ने चोरी करने वालों की तुलना सीधे रावण से की। उन्होंने कहा कि रावण तो ये भी हैं, बस इनके रूप बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल पैसों की चोरी नहीं, बल्कि सनातन धर्म पर बहुत बड़ा आघात है। ऐसे लोगों को सरकारी सजा तो मिलेगी ही, भगवान भी 'महादंड' देंगे। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जो लोग भगवान और धर्म से नहीं डरे, उनका अंत निश्चित है। इन्हें प्रभु श्रीराम की तरफ से 'महादंड' भी भुगतना पड़ेगा।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 
लेखक के बारे में
वृजेन्द्रसिंह झाला
वृजेन्द्रसिंह झाला पिछले 30 से ज्यादा वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।    अनुभव : वृजेन्द्रसिंह झाला तीन दशक से ज्यादा का प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया का अनुभव है। वर्तमान.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
Weather Update : जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटे बादल, मचाई भारी तबाही, कई राज्‍यों में IMD का अलर्ट