1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. ayodhya-ram-mandir-donation-theft-case-champat-rai-krishna-mohan-police-questioning

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case: चंपत राय से 3 घंटे पूछताछ, ट्रस्टियों पर पुलिस का शिकंजा

champat rai
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय और कृष्ण मोहन से 3 घंटे तक पूछताछ की। पुलिस ने दोनों से एक हफ्ते तक चोरी छिपाने और देर से एफआईआर करवाने पर सवाल किया। अब ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और गोपाल राव से भी लंबी पूछताछ तय है। अन्य ट्रस्टियों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। ALSO READ: कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?
 
चंपत राय से प्रशासनिक निर्णयों, चढ़ावा प्रबंधन, कर्मचारियों की जवाबदेही और शिकायतों के निस्तारण से जुड़े कई बिंदुओं पर सवाल किए गए। वहीं कृष्ण मोहन से एफआईआर में नामजद सभी आरोपियों की भूमिका के बारे में पूछताछ हुई।
 

अर्जन देव पर गिरी गाज

श्रीराम जन्मभूमि में 17 साल से तैनात रेडियो ऑपरेशन अधिकारी (आरएमओ) अर्जुन देव को हटाकर गोरखपुर भेज दिया गया है। काउंटिंग रूम में चढ़ावे की गणना के दौरान लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ पूरे मंदिर परिसर में लगे करीब 1,600 कैमरों की निगरानी की जिम्मेदारी उन्हीं के पास थी। 
 

वकील नहीं लड़ेंगे चढ़ावा चोरी का केस

इस बीच फैजाबाद बार एसोसिएशन ने निर्णय किया है कि कोई भी वकील चढ़ावा चोरी में गिरफ्तार आठ आरोपियों का पक्ष कोर्ट में नहीं रखेगा। फैसले का उल्लंघन करने वाले वकील पर 5 लाख रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। चंपतराय, अनिल मिश्रा और गोपाल राय को अयोध्या छोड़ना होगा। अगर तीन दिन के अंदर नहीं छोड़ते है तो पूरी अयोध्या को जाम कर दिया जाएगा। किसी को अयोध्या आने नहीं दिया जाएगा। ALSO READ: चढ़ावा चोरी के आरोपियों को झटका, अयोध्या का कोई वकील नहीं करेगा पैरवी
 
जेल भेजे गए टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष यादव, रमाशंकर मिश्रा, करुणेश, अवनीश व सुभाष श्रीवास्तव की सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेशी हुई। कोर्ट ने सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: दिल्ली जा रही बस ट्रेलर में घुसी, 4 की मौत