1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. छत्तीसगढ़
  4. bijapur: 31 Naxalites killed in an encounter

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़, 31 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए।

naxal attack
Bijapur news in hindi : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए। मुठभेड़ में 2 सुरक्षाकर्मियों की भी जान चली गई तथा कई अन्य घायल हो गए। क्षेत्र में अब भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।
 
बस्तर पुलिस ने एनकाउंटर में 31 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। इलाके में कई नक्सलियों के छिपे होने की आशंका है। मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मियों ने भी जान गंवाई है, जिनमें से एक राज्य पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड से तथा दूसरा विशेष कार्य बल से था। दो अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। नक्सलियों की धरपकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। 
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंद्रावती नेशनल पार्क क्षेत्र के जंगल में रविवार सुबह उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब सुरक्षाबलों का एक दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए।
 
बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ महाराष्‍ट्र सीमा से लगे क्षेत्र में हुई। ऑपरेशन में डीआरजी, एसटीएफ और बस्तर फाइटर के जवान शामिल थे।  
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें