• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Arvinder Singh Lovely will be the Protem Speaker of Delhi Assembly
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 (17:30 IST)

अरविंदर सिंह लवली होंगे दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर

'प्रोटेम स्पीकर' अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष होते हैं, जो पूर्णकालिक अध्यक्ष के चुनाव तक सीमित समय के लिए सदन की कार्यवाही का संचालन करते हैं।

अरविंदर सिंह लवली होंगे दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर - Arvinder Singh Lovely will be the Protem Speaker of Delhi Assembly
Arvind Singh Lovely Protem Speaker: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक और दिल्ली विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता (Vijender Gupta) ने शुक्रवार को कहा कि अरविंदर सिंह लवली सदन में 'प्रोटेम स्पीकर' (Pro tem Speaker) की भूमिका निभाएंगे। 'प्रोटेम स्पीकर' अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष होते हैं, जो पूर्णकालिक अध्यक्ष के चुनाव तक सीमित समय के लिए सदन की कार्यवाही का संचालन करते हैं।ALSO READ: विजेंद्र गुप्ता होंगे दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए BJP के उम्मीदवार

लवली अदा करेंगे' प्रोटेम स्पीकर' की भूमिका  : गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की जनता के जोश और जुनून के अनुरूप कदम-दर-कदम आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई है जिसमें आगे की कार्यवाही कैसे आगे बढ़ेगी, इस पर कुछ चर्चा हुई है। 'प्रोटेम स्पीकर' के सवाल पर गुप्ता ने कहा कि सदन की कार्यसूची शाम तक जारी कर दी जाएगी और यह भूमिका लवली अदा करेंगे।ALSO READ: CM रेखा गुप्ता ने बताया, क्यों डरे हुए हैं कांग्रेस और आप
 
भाजपा ने 26 साल बाद दिल्ली में सरकार बनाई : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को 26 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली में सरकार बनाई। रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी की नई मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली। विजेंद्र गुप्ता के दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष बनने की संभावना है।(भाषा)ALSO READ: शीशमहल में नहीं रहेंगी दिल्ली CM रेखा गुप्ता, कहां होगा नया ठिकाना
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Karnataka: बागी BJP विधायक ने किए चामुंडेश्वरी मंदिर में दर्शन, मीडिया से बनाए रखी दूरी