suvichar
Wed, 7 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. poisonous food

कैमूर में 22 छात्राएं विषाक्त नाश्ते से बीमार, स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

Kaimur
file photo
भभुआ। बिहार में कैमूर जिले के कस्तूरबा आवासीय मध्य विद्यालय सकरी की 22 छात्रा आज विषाक्त नाश्ता करने से बीमार हो गयी।
 
आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि आवासीय मध्य विद्यालय की 22 छात्राओं को सुबह का नाश्ता दिया गया। नाश्ते का सेवन करने के कुछ देर बाद ही सभी छात्राओं ने तबीयत खराब होने की शिकायत की। इसके तत्काल बाद ही छात्राओं को उल्टी होनी शुरू हो गयी।
 
सूत्रों ने बताया कि तत्काल सभी छात्राओं को कुदरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। सभी छात्राएं अब खतरे से बाहर बतायी जा रही हैं। स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। (वार्ता)