1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Patnaik's close aide Pandian joins BJD

पटनायक के निकट सहयोगी पांडियन बीजद में हुए शामिल

Naveen Patnaik
Pandian joins BJD: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) के निकट सहयोगी एवं पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी वी. कार्तिकेयन पांडियन (V. Karthikeyan Pandian) सोमवार को सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) में औपचारिक रूप से शामिल हो गए। पांडियन मुख्यमंत्री, राज्य के अन्य मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ बीजद नेताओं की मौजूदगी में क्षेत्रीय दल में शामिल हुए।
 
पांडियन 2000 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनका नाम कई विवादों से जुड़ा रहा है और उन पर सेवा नियम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था। उन्होंने इस साल 23 अक्टूबर को सरकारी सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। बाद में उन्हें कैबिनेट मंत्री के पद पर राज्य की प्रमुख 5 टी (परिवर्तनकारी पहल) और नवीन ओडिशा योजना का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा उत्तराखंड सुरंग में फंसे 41 कर्मचारियों की शीघ्र सकुशल बाहर वापसी के लिए गुरुपूजा आयोजित