1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. onion theft in Gujrat

महंगा प्याज, गुजरात में चोर चुरा ले बाजार में रखीं बोरियां

Gujrat
सूरत। ऐसे समय में जब प्याज की कीमतें देश भर में आसमान छू रही हैं, अज्ञात चोरों ने गुजरात के सूरत में इसकी पांच बोरियों पर ही हाथ साफ कर दिया।
 
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि पालनपुर पाटिया के बाजार में एक स्थान पर रखी प्याज की पांच बोरियों (अनुमानित 250 किलो से अधिक) को बुधवार देर रात अज्ञात चोर चुरा ले गए। इस संबंध में जांच की जा रही है। प्रत्येक बोरी में 50 से 55 किलो प्याज था। 
 
ज्ञातव्य है कि कुछ माह पहले तक 20 से 40 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रहे प्याज की कीमतें अब गुजरात में 100 रुपए प्रति किलो हो गई।
 
अगला लेख
पिथौरागढ़ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पंत विजयी