1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. old woman sucides in Kolhapur

बुजुर्ग ने बनाई चिता, लगाई खुद को आग

old woman
मुंबई। एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में 90 वर्षीय महिला ने खुद की चिता बनाने के बाद आग लगाकर आत्महत्या कर ली। 
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि कल्लव्वा दादु कांबले ने कागल तहसील के बामनी गांव में 13 नवंबर को आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने बताया कि मृतक महिला अपने बेटे विठ्ठल के घर के बगल वाले घर में अकेले रह रही थीं।
 
कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक संजय मोहिते ने बताया कि महिला ने अपने जीवन से परेशान होकर यह कदम उठाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनावश हुई मृत्यु का एक मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। (भाषा) 
अगला लेख
अब 10वीं पास छात्रों के लिए सरकारी नौकरी का मौका