Hanuman Chalisa
Mon, 7 Sep 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. North Kashmir, terrorist

कश्मीर में मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर

North Kashmir
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर कस्बे में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 1 पाकिस्तानी नागरिक सहित 2 आतंकवादी मारे गए।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने ऐहतियातन बारामूला के सीरु में एक चौकी स्थापित की थी जिसमें एक वाहन में सवार आतंकवादी घुस गए। समर्पण के लिए कहे जाने पर आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
 
जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाईं। सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए जिनके कब्जे से कुछ हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
अरविन्द केजरीवाल बोले, चुनाव आयोग बेहया और रीढ़विहीन