1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mumbai : Female officer fired upon by unknown assailants

200 करोड़ के बैंक खाते के हैकिंग मामले की जांच कर रही महिला पुलिसकर्मी पर फायरिंग

Bank accounts
ठाणे। ठाणे में 200 करोड़ रुपए के कॉरपोरेट खाते में सेंध लगाने की जांच कर रही एक महिला पुलिसकर्मी पर पालघर के विरार में शनिवार रात गोली चलाई गई। इस कॉरपोरेट हैकिंग मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
 
अधिकारी ने बताया कि सहायक पुलिस निरीक्षक सिधभाव जयभाये पर शनिवार रात को गोली चलाई गई। उन्होंने बताया कि घटनास्थल विरार फाटा पर पुलिस दल को भेजा गया। 
 
अधिकारी ने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार अधिकारी पालघर पुलिस की अपराध शाखा में कार्यरत हैं और सुरक्षित हैं। हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। गोली चलाने के बाद नकाबपोश लोग वहां से फरार हो गए।
 
उनके मुताबिक महिला अधिकारी ने 7 लोगों द्वारा कॉरपोरेट खाते को हैक करने की साजिश का खुलासा किया था। आरोपी मुंबई के खाते से 200 करोड़ रुपए निकालने की कोशिश कर रहे थे। (एजेंसियां)
अगला लेख
Corona Virus Update : 1 लाख के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या, 3097 लोगों की मौत