dipawali
Sat, 31 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. liquor kills 9 in West Bengal

पश्चिम बंगाल में शराब का कहर, नौ लोगों की मौत

liquor
कैनिंग। पश्चिम बंगाल के 24 दक्षिण परगना जिले के चार गांवों में मंगलवार को अवैध शराब पीने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और कई बीमार हो गए। 
 
पुलिस ने बताया कि जिले के कैनिंग प्रखंड के तहत घोलाबारी और शिवनगर समेत चार गांवों में अवैध रूप से तैयार की गई शराब पीने से नौ लोगों की मौत हो गई। शराब पीने से बीमार कई लोगों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती किया गया है, जिनमें कुछ लोगों की स्थिति गंभीर है।
 
हादसे की खबर फैलते हुए गुस्साए लोगों ने शराब के ठेके चलाने वाले लोगों के साथ मारपीट की और दुकानों में आग लगा दी। पुलिस ने अवैध शराब का धंधा करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
सूरत के अस्पताल में आग, अमरेली में सिलेंडर फटा