ramcharitmanas
Sat, 31 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. fire in surat hospital

सूरत के अस्पताल में आग, अमरेली में सिलेंडर फटा

surat hospital
सूरत। गुजरात के सूरत शहर में मंगलवार को एक निजी अस्पताल में आग लग गई। हालांकि इस दौरान इसके अंदर मौजूद सभी आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दूसरी ओर अमरेली में गैस सिलेंडर फटने से 10 लोग झुलस गए। 
 
अग्निशमन नियंत्रण कक्ष ने बताया कि एक साल पहले शहर के डभोली चौराहे के पास एक चारमंजिली इमारत में शुरू हुए सवाणी अस्पताल में आग लग गई। दूसरी मंजिल पर लगी इस आग पर एक घंटे में काबू पा लिया गया। सभी आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग के कारणों और इससे हुए नुकसान का पता लगाया जा रहा है।
 
गैस सिलेंडर फटा : गुजरात में ही अमरेली जिले के बाबरा तालुका के त्रिबोड़ा गांव में मंगलवार को एक घर में गैस सिलेंडर फटने के बाद लगी आग में 10 लोग झुलस कर घायल हो गए। 
 
पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह हुई। घायलों को पहले बाबरा के सामुदायिक आरोग्य केंद्र में ले जाया गया जहां से इनमें से गंभीर रूप से घायल सात को अमरेली भेज दिया गया।
ये भी पढ़ें
आदित्यनाथ के मुख्‍यमंत्री बनने से क्यों बौखलाया पाकिस्तान