Daily Horoscope
Wed, 25 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Kejriwal attacks Amrinder and Sukhbir in Jalalabad

जब्त हो जाएगी अमरिंदर तथा सुखबीर की जमानतें : केजरीवाल

Punjab election
जलालाबाद। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल तथा लांबी में कैप्टन अमरिंदर सिंह की जमानतें जब्त होंगी।
 
केजरीवाल ने एक रैली में लोगों से आवाहन किया कि वे बादल को हराकर पंजाब में एक बदलाव लाएं। उन्होंने कहा कि जलालाबाद हलके में बादल तथा लंबी में कैप्टन सिंह की जमानत जब्त होगी। कांग्रेस तथा अकाली दल आपस में मिले हुए हैं तथा बारी-बारी से अपनी पारी खेलते रहे हैं।
 
आप नेता ने कहा कि पंजाब में जनता के सामने इन दोनों का कोई विकल्प नहीं था लेकिन अब 'आप' पार्टी विकल्प बनकर उभरी है। दोनों ही पार्टियां आप के खिलाफ लड़ रही हैं जबकि आप भ्रष्टाचार के विरूद्ध चुनाव लड़ रही है।
 
केजरीवाल ने दोनों पार्टियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि दोनों ने ही पंजाब को खूब लूटा है इसलिए भ्रष्टाचार के खिलाफ आप ने दोनों के महारथियों को उनके गढ़ में चुनौती दी है। बादल तथा कैप्टन सिंह की जमानतें जब्त होंगी।
 
आप नेता ने लोगों से कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह लांबी हलके में चुनाव लड़ने नहीं बल्कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को जिताने गए हैं। उन्होंने कहा कि वह बादल की मदद कर रहे हैं क्योंकि आप उम्मीदवार जरनैल सिंह से
बादल को कड़ी टक्कर मिल रही है, गांवों में बादल को विरोध का सामना करना पड़ रहा है, कांग्रेस अध्यक्ष बादल विरोधी वोट बांटने के लिए आए हैं। (वार्ता) 
       
ये भी पढ़ें
जल्लीकट्टू पर जगी आस, अध्यादेश लाएगी तमिलनाडु सरकार, नहीं थमा बवाल...