dharma sangrah
Wed, 25 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Kanpur Metro, Metro foundation, Metro train

4 अक्टूबर को हो सकता है कानपुर मेट्रो का शिलान्यास

Regional News in kanpur
कानपुर। कानपुर शहर में मेट्रो ट्रेन का शिलान्यास कार्यक्रम 4 अक्टूबर को होगा जिसमें उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कानपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद मुरली मनोहर जोशी के शामिल होने की खबरें हैं।
 
कानपुर के जिलाधिकारी (डीएम) कौशलराज शर्मा ने बुधवार को यहां बताया कि कानपुर मेट्रो का शिलान्यास 4 अक्टूबर को प्रस्तावित है। इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से आवश्यक जानकारी मांगी गई थी, जो प्रशासन द्वारा भेज दी गई है। मुख्यमंत्री उस दिन शहर की अन्य विकास योजनाओं की भी शुरुआत करेंगे।
 
सांसद जोशी के प्रतिनिधि राजीव ने बताया कि 4 अक्टूबर को कानपुर में मेट्रो की आधारशिला रखी जाएगी। इस संबंध में सांसद जोशी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बात हो चुकी है। मेट्रो शुरू हो जाने से शहर के लोगों को यातायात में काफी सुविधा हो जाएगी।
 
सूत्रों के मुताबिक कानपुर मेट्रो का प्रोजेक्ट 5,000 करोड़ रुपए से अधिक का है और यह शहर में आईआईटी से नौबस्ता तक प्रस्तावित है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
Apple iOS 10 ने बढ़ाई यूजर्स की परेशानी