1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Jammu Kashmir : Two terrorists Killed in encounter

अनंतनाग में मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद

Jammu Kashmir
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में 4 आतंकियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हुआ है। 
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आंतकवादियों के मौजूद होने की विशेष खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिणी कश्मीर के इस जिले में श्रीगुफवारा क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया था।
 
उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के ऊपर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाब में जवानों ने भी कार्रवाई की।