मुंबई में indigo के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी
दिल्ली से गोवा जा रही रही इंडियो फ्लाइट की इमरजेंसी लैडिंग हुई। इंडिगो विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। मीडिया खबरों के मुताबिक एक इंजन फेल होने से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई।
विमान करीब 17 मिनट तक हवा में रहा। मीडिया खबरों के मुताबिक विमान रात 9.42 बजे उतरा। पायलट ने रात 9.25 बजे अलार्म बजाया था।
सूत्र ने बताया कि एयरबस ए320नियो विमान को रात नौ बजकर 52 मिनट पर आपात स्थिति में उतारा गया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि विमान में कितने लोग सवार थे। सूत्र ने कहा कि दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-6271 के लिए पूर्ण आपात स्थित घोषित की गई और एक इंजन में खराबी के कारण इसका मार्ग परिवर्तित कर इसे मुंबई लाया गया।
एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी, लखनऊ-दुबई उड़ान रद्द
लखनऊ हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक बोइंग विमान में तकनीकी समस्या आ जाने के बाद शहर से दुबई जाने वाली उड़ान रद्द कर दी गई। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। उड़ान आईएक्स 193 को बोइंग 737 मैक्स विमान से संचालित किया जाना था। उड़ान को अब गुरुवार को लगभग उसी समय के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।
सूत्र ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण लखनऊ-दुबई उड़ान रद्द कर दी गई। इस उड़ान में 155 से अधिक यात्री सवार होने वाले थे। सूत्र ने बताया कि यात्रियों को होटल में ठहरने की सुविधा और पूरा पैसा वापस या बाद की तारीख के लिए मुफ़्त में बुकिंग के विकल्प दिए गए। अधिकतर यात्रियों ने होटल में ठहरने का विकल्प चुना। भाषा Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें