1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Indigo flight returned to Delhi due to technical problem

लेह जाने वाला इंडिगो का विमान तकनीकी समस्या के कारण वापस लौटा दिल्ली

Indigo flight
Indigo flight returned to Delhi: लेह जाने वाला इंडिगो का एक विमान गुरुवार सुबह तकनीकी समस्या के कारण राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। उड़ान पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटराडार24.कॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार दिल्ली से लेह जाने वाली उड़ान 6ई2006 का परिचालन करने वाला ए320 विमान 2 घंटे से अधिक समय तक आसमान में रहने के बाद राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। सूत्र ने कहा कि तकनीकी समस्या के कारण विमान दिल्ली लौट आया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: ईरान का इजराइल के अस्पताल पर मिसाइल हमला