सम्बंधित जानकारी
- कनाडा में 3 दिन से लापता भारतीय छात्रा की मौत
- अमेरिका में भारतीय छात्र की डूबने से मौत, इस साल 6 से अधिक भारतीयों की मौत
- HDFC बैंक के CEO के खिलाफ 1000 करोड़ का मानहानि केस दर्ज, जानिए क्या है मामला
- 1 लाख की गाड़ी के नंबर की कीमत 14 लाख, क्या है इस No की खूबी
- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे सबसे महंगा राजमार्ग : अखिलेश यादव
कनाडा में भारतीय छात्रा की मौत, मास्टर डिग्री की कर रही थी पढ़ाई
Indian student death case : कनाडा के एक विश्वविद्यालय में संभवत: दिल का दौरा पड़ने से तान्या त्यागी नाम की छात्रा की मृत्यु हो जाने के बाद उसके परिवार के सदस्यों ने उसे एक मेहनती और प्रतिभाशाली विद्यार्थी तथा नृत्यांगना के रूप में याद किया। कनाडा से तान्या के पार्थिव शरीर को लाने की प्रक्रिया शुक्रवार आधी रात के आसपास शुरू होगी और इसे दिल्ली में रहने वाले उसके परिवार को सौंप दिया जाएगा। तान्या अगस्त 2023 में अपनी मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए कनाडा गई थी। त्यागी के 27वें जन्मदिन में एक महीने से भी कम समय बचे थे।
उसके चचेरे भाई विपुल त्यागी (25) ने कहा कि अल्बर्ट विश्वविद्यालय में खाद्य प्रौद्योगिकी की स्नातकोत्तर छात्रा तान्या की मृत्यु की खबर बुधवार सुबह उसके रूममेट ने उसके पिता को दी। विपुल ने कहा, हमें उसके रूममेट से कॉल आया कि उन्होंने उसे बिस्तर पर मृत पाया है। कनाडा में जांच अधिकारी ने हमें बताया है कि मृत्यु का कारण संभवतः दिल का दौरा पड़ना है। हालांकि इसकी पुष्टि विस्तृत रिपोर्ट से होगी, जो तीन महीने बाद आएगी।
कनाडा से तान्या के पार्थिव शरीर को लाने की प्रक्रिया शुक्रवार आधी रात के आसपास शुरू होगी और इसे दिल्ली में रहने वाले उसके परिवार को सौंप दिया जाएगा। विपुल ने कहा, वह बहुत प्रतिभाशाली लड़की थी। तान्या एक होनहार छात्रा थी और अगर आप उसकी उपलब्धियों की गिनती करेंगे तो थक जाएंगे। वह पाठ्एतर गतिविधियों, खासकर नृत्य में बहुत अच्छी थी। 9 जुलाई उसका जन्मदिन है।
तान्या अगस्त 2023 में अपनी मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए कनाडा गई थी। वैंकूवर में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने बृहस्पतिवार को एक पोस्ट में कहा, वाणिज्य दूतावास अधिकारियों के संपर्क में है और शोक संतप्त परिवार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगा। हमारी हार्दिक संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतका के परिवार और दोस्तों के साथ हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
